फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report of abetment to suicide on four

प्रधान समेत चार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट

Sat, 09 Oct 2021 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Report of abetment to suicide on four
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया में शुक्रवार दोपहर फंदे पर लटकते मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया निवासी संजीव (23) ने शुक्रवार दोपहर घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। मृतक के भाई राजीव ने बताया कि गांव निवासी बीडीसी पति विनोद के भाई छोटे की छह सितंबर को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जिसमें विनोद लगातार संजीव को घटना के बारे में जानकारी होने की बात कहकर धमका रहा था। आरोप है विनोद ने ग्राम प्रधान विमल व अपने भाई विनय, साथी अन्नू के साथ मिलकर संजीव के साथ मारपीट की थी। जिससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। राजीव ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed