{"_id":"6914c194c6b707fc97034119","slug":"report-filed-against-eight-people-including-six-named-for-suicide-of-teenager-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-140245-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोर के खुदकुशी करने में छह नामजद समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोर के खुदकुशी करने में छह नामजद समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हरदोई। शहर की शुगरमिल कालोनी निवासी किशोर के खुदकुशी करने के मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज गई है। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, मारपीट करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
शुगर मिल कालोनी निवासी किशोर (17) का शव बघौली रेल यार्ड के पास लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर छह नवंबर को आधीरात के बाद मिला था। किशोर के खिलाफ पांच नवंबर को मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज हुई थी। किशोर के परिजनों ने पुलिस पर एनकाउंटर कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक देने का आरोप लगाया था, लेकिन अलग अलग सीसीटीवी फुटेज में किशोर अपने भाई के साथ बघौली जाता दिखा था।
फिलहाल इस मामले में किशोर की मां की तहरीर पर नघेटापूर्वी निवासी सौरभ पाल, व्यापारी गुरमीत सिंह उर्फ रेशू सरदार, उसकी पत्नी स्वाती, विंसी सरदार, अरुण बंसल और नितिन बंसल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो अज्ञात लोगों को भी आरापी बनाया गया है। तहरीर के मुताबिक किशोर की सौरभ पाल से 17 अक्तूबर को कहासुनी हो गई थी। सौरभ व्यापारी रेशू सरदार के यहां काम करता है। आरोप है कि रेशू ने किशाेर के पिता के मोबाइल पर फोन कर गाली गलौज की।
विज्ञापन
इसके बाद घ पर हमला बोल दिया। इसके बाद किशोर का विवाद एक पेट्रोल पंप पर चार नवंबर की रात हो गया। आरोप है कि अरुण बंसल और नितिन बंसल ने विवाद कराया। आरोप है कि इनसभी की वजह से परेशान होकर किशोर ने खुदकुशी कर ली। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया रिपोर्ट दर्ज की गई हैँ। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।