{"_id":"5f42a2cf8ebc3e4ada16eb3a","slug":"report-against-black-marckting-of-fertilizer-hardoi-news-knp5784187192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को सात सौ बोरी खाद बेंचने वाले पर दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को सात सौ बोरी खाद बेंचने वाले पर दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
बघौली (हरदोई)। बघौली कस्बे में खाद विक्रेता द्वारा बेटे के नाम सात सौ बोरी खाद बेचने की जांच में पुष्टि होने पर रविवार को जिला कृषि अधिकारी ने आरोपी खाद विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद में खाद को लेकर मारामारी जैसे हालात सामने आने के बाद डीएम अविनाश कुमार ने अधिकारियों को खाद विक्रेताओं की दुकानों पर छापे मारने के निर्देश दिए थे। इस पर बुधवार को एसडीएम सदर राकेश गुप्ता की अगुवाई में टीम ने बघौली कस्बा चौराहा पर स्थित किसान सेवा केंद्र पर छापा मारा था।
जांच के दौरान किसान सेवा केंद्र से दो फर्म का संचालन किए जाने की बात सामने आई थी। टीम ने विस्तृत जांच की तो पता चला कि खाद विक्रेता, फर्म संचालक विपिन कुमार द्वारा खाद वितरण में जमकर अनियमितता की गई। विक्रेता द्वारा बेटे के आधार कार्ड पर ही 761 बोरी खाद की बिक्री की गई है।
विज्ञापन
गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद डीएम के निर्देश पर तीन दिन तक संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा फर्मों व खाद विक्रय की जांच की गई। रविवार को जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने किसान सेवा केंद्र संचालक विपिन कुमार पांडे के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं मेें रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खाद विक्रेता पर कालाबाजारी की रिपोर्ट
हरपालपुर। एसडीएम सवायजपुर मनोज कुमार सागर ने बुधवार को हरपालपुर कस्बे में रोडवेज बस स्टॉप के पास स्थित कस्बा निवासी राजवीर खाद दुकान पर छापा मारा था। छापे के दौरान 65 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई थी।
एसडीएम ने इस संबंध में डीएम अविनाश कुमार को रिपोर्ट भेजी थी। डीएम ने कालाबाजारी की बात सामने आने पर दुकानदार के खिलाफ रिपोट दर्ज कराने का आदेश दिया है। रविवार को जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने खाद विक्रेता राजवीर के खिलाफ कालाबाजारी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।