{"_id":"5f1dc84d8ebc3e9f641e9a45","slug":"report-against-5-people-in-farmer-murder-case-hardoi-news-knp5734403148","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या में पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या में पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में 24 जुलाई को सड़क किनारे मिले किसान के शव के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने रुपये हड़पने के लालच में पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
मूल रूप से मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां निवासी दिनेश (45) पुत्र लाखन का ननिहाल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीमनगर के मजरा सिरकिटिया में है। दिनेश सिरकिटिया में नाना बद्री के साथ रहता था, जबकि उसके परिजन बिजगवां में ही रहते हैं। शुक्रवार सुबह हरदोई-पिहानी मार्ग पर सिरकिटिया तिराहे के निकट स्थित एक कारखाने के पास सड़क किनारे दिनेश का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में दिनेश की मौत पेट में गंभीर चोटें आने के कारण होने की बात सामने आई थी।
पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनाश्री की तहरीर पर रावेश पुत्र मुकेश मूल निवासी ग्राम रामपुर थाना पसिगवां जनपद लखीमपुर खीरी, परमेश्वरदीन, इंद्रपाल पुत्रगण भारत और हरिश्चंद्र निवासी ग्राम सिरकिटिया और अमृतलाल पुत्र डोरीलाल निवासी हिंगुआपुर थाना हरियावां के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सोनाश्री का आरोप है कि पति दिनेश मेट भी था। उसके पास कुछ रुपये थे। जिन्हें हड़पने के चक्कर में आरोपियों ने हत्या कर दी। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।