{"_id":"6a4009ff34197e9db90046ce","slug":"repair-work-at-substations-is-hindering-supply-hardoi-news-c-213-1-hra1021-152198-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उपकेंद्राें पर मरम्मत कार्य बन रहे आपूर्ति में बाधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उपकेंद्राें पर मरम्मत कार्य बन रहे आपूर्ति में बाधक
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी में बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए समस्या बन गई है। बिजली उपकेंद्र व लाइन पर काम होने और लोकल फॉल्ट के कारण हर रोज आपात कटौती हाे रही है। इससे उपभोक्ताओं का सब्र जवाब देने लगा है। शनिवार को पूरे शहर की आपूर्ति डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही। वहीं विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग कॉलोनी की आपूर्ति सबसे अधिक प्रभावित हुई।
शहर के 132 केवी उपकेंद्र और 132 आशा उपकेंद्र पर शनिवार को काम किया जाना था। इस कारण सुबह साढ़े दस बजे पूरे शहर की बिजली काट दी गई तो दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई। इससे 33 केवी विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल एरिया, सांडी रोड, सिटी पावर हाउस, तत्योरा, आरटीओ, सुरसा, सांडी ग्रामीण, हरियावां, बिलग्राम, महोलिया शिवपार, मेडिकल कॉलेज, हल्दीराम, इटौली, पिहानी, गोपामाऊ, जिला न्यायालय, हरियावां, आशा नगर की आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हुए।
मेन लाइन की आपूर्ति बहाल होने के बावजूद विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग कॉलोनी क्षेत्र की आपूर्ति नियमित रूप से शुरू नहीं हो सकी। विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा पुलिस लाइन फीडर दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हो सका। वहीं अस्पताल रोड फीडर शाम साढ़े चार बजे शुरू हो सका। पूरे दिन आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता बेहाल हो गए। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रेषण खंड की ओर से डेढ़ घंटे आपूर्ति बंद रही। कोयल बाग कॉलोनी में तकनीकी समस्या के कारण आपूर्ति समय से बहाल नहीं हो सकी। उसे भी बहाल करा दिया गया है।