फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relief from the sun, mercury dropped due to melting

Hardoi News: धूप से मिली राहत, गलन से लुढ़का पारा

Wed, 08 Jan 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 08 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Relief from the sun, mercury dropped due to melting
घंटाघर रोड पर सर्दी में ठिठुरते जाते लोग  - फोटो : घंटाघर रोड पर सर्दी में ठिठुरते जाते लोग
फोटो-07- घंटाघर रोड पर सर्दी में ठिठुरते जाते लोग। संवाद
विज्ञापन

- सुबह से छाए बादलों को चीरकर दोपहर बाद निकली धूप
संवाद न्यूज हरदोई।
हरदोई। आसमान में छाए बादलों से सूरज नहीं निकल रहा था लेकिन बुधवार को बादलों को चीरते हुए सूरज निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने से लोग छतों पर नजर आए लेकिन सर्द हवाओं का जोर रहा। इससे गलन होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को बादलों की वजह से दोपहर को एक बजे तक धूप नहीं निकल सकी। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों के चेहरे खिल गए। धूप सेंकने के लिए लोग घरों के बाहर और छतों पर बैठे नजर आए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दोनो स्तर पर तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर रहा और न्यूनतम तापमान फिर से 9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। कोहरा न होने से दृश्यता बेहतर रही। हवाएं भी छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। आद्रता भी सुबह के समय 83 प्रतिशत और शाम को 90 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed