{"_id":"64c6abaf2ad58f39400b2527","slug":"recovery-of-252-lakhs-from-the-junior-engineer-in-the-directors-court-and-action-taken-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-1417-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निदेशक पाले में अवर अभियंता से 2.52 लाख की वसूली व कार्रवाई की गेंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निदेशक पाले में अवर अभियंता से 2.52 लाख की वसूली व कार्रवाई की गेंद
विज्ञापन
हरदोई। ब्लॉक हरपालपुर के दयालपुर गांव में विकास व निर्माण में गड़बड़ी पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता से 2.52 लाख की वसूली व विभागीय कार्रवाई की गेंद विभागीय निदेशक व मुख्य अभियंता स्थापना के पाले में चली गई है। अवर अभियंता वर्तमान में इटावा में तैनात हैं। इटावा के अधिशासी अभियंता ने विभागीय निदेशक और मुख्य अभियंता स्थापना अनुभाग-03 को संस्तुति भेजी है।
दयालपुर गांव में कराए गए विकास व निर्माण की जांच कराई गई थी। जांच में मनरेगा मद के कार्यों में वित्तीय अनियमिततता की पुष्टि हुई। मेजरमेंट में कम मात्रा में कार्यों की अधिक लागत दिखाई गई थी। मेजरमेंट के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के उस समय तैनात रहे अवर अभियंता दीपक राजपूत दोषी पाए गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग आयुक्त ने अनियमित राशि की वसूली के आदेश दिए हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग हरदोई के अधिशासी अभियंता विकास अग्रवाल ने वसूली और कार्रवाई के आदेश को इटावा के अधिशासी अभियंता को भेजा था। इसी पत्र के आधार पर इटावा ग्रामीण अभियंत्रण खंड के अधिशासी अभियंता ने वसूली व कार्रवाई की संस्तुति की है।
-- -- -- -- -- -
इन कामों के मेजरमेंट में गड़बड़ी पर जारी हुआ वसूली आदेश
-कीर्तियापुर प्राथमिक विद्यालय में टायलीकरण
-पंकज के घर के समाने से रामलखन के घर तक इंटरलॉकिंग।
-बैकुंठ के मकान से रामलखन के मकान तक इंटरलॉकिंग।
-ओमप्रकाश के मकान से पप्पू के मकान तक इंटरलॉकिंग।
-प्रताप नरायन के मकान से स्वदेश के मकान तक इंटरलॉकिंग।
-राम सच्चे के मकान से देवेश के मकान तक इंटरलॉकिंग।
-रामतीर्थ के मकान से राजपाल के मकान तक इंटरलॉकिंग।