फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Records of the five most expensive Gram Panchayats of Mallawan summoned

Hardoi News: मल्लावां की सर्वाधिक खर्च वाली पांच ग्राम पंचायतों के अभिलेख तलब

Tue, 05 Sep 2023 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Records of the five most expensive Gram Panchayats of Mallawan summoned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। साल 2022-23 में मनरेगा व अन्य विभागों की राशि के समिश्रण से कराए गए कार्यों पर खर्च सर्वाधिक खर्च करने वाली माधौगंज की 10 ग्राम पंचायतों के बाद शासन ने मल्लावां की पांच ग्राम पंचायतों की भी जांच का निर्णय लिया है। इन ग्राम पंचायतों के अभिलेखों के परीक्षण के साथ ही कामों का स्थलीय तकनीकी सत्यापन भी किया जाएगा।

विकास खंड मल्लावां की ग्राम पंचायत बेरिया नजीरपुर, गोसवा नेवादा, इब्राहिमपुर, शाहपुर पवार व समुरेपुर में वर्ष 2022-23 में गांव के विकास व निर्माण पर ब्लॉक की अन्य ग्राम पंचायतों की अपेक्षा सर्वाधिक व्यय किया गया है। मंडलायुक्त ने ऐसी ग्राम पंचायतों की जांच का निर्णय लिया है। श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह ने बताया कि संयुक्त विकास आयुक्त के आदेश पर सर्वाधिक खर्च वाली विकास खंड मल्लावां की पांच ग्राम पंचायतों के अभिलेख कार्यक्रम अधिकारी से मांगे गए हैं। तीन दिन में ग्राम पंचायतवार व कार्यवार पत्रावलियों को उनके कार्यालय में प्राप्त कराने के लिए कहा गया है। बताया कि पत्रावलियों के परीक्षण के साथ ही कार्यों का तकनीकी भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट मंडलायुक्त कार्यालय को प्राप्त कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed