{"_id":"5ff890208ebc3e319451c6c6","slug":"recommendation-of-action-against-social-welfare-officer-and-passenger-tax-officer-hardoi-news-knp6047612110","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण अधिकारी और यात्री कर अधिकारी पर कार्यवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण अधिकारी और यात्री कर अधिकारी पर कार्यवाई की संस्तुति
विज्ञापन
हरदोई। डीएम अविनाश कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत दो अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति शासन से की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के विरुद्ध डीएम ने पहले भी शासन को लिखा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
समाज कल्याण विभाग में आउटसोर्सिंग से कर्मचारी रखे जाते हैं। इसके लिए सेवा प्रदाता कंपनी का चयन किया जाता है। वर्ष 2019-20 में सेवा प्रदाता फर्म का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया नहीं गई। कोटेशन के जरिये सेवा प्रदाता फर्म का चयन कर लिया गया।
इतना ही नहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने सेवा प्रदाता फर्म का चयन करने को निविदा समिति भी गठित नहीं की। धांधली का खुलासा ‘अमर उजाला’ ने दो और तीन अक्टूबर के अंक में प्रकाशित खबरों से किया था। डीएम अविनाश कुमार ने जांच में सेवा प्रदाता कंपनी के चयन में नियमों का पालन न किए जाने की पुष्टि होने पर समाज कल्याण आयुक्त को जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा था।
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर डीएम अविनाश कुमार ने फिर से समाज कल्याण आयुक्त को पत्र भेजा है। इसके अलावा डीएम ने यात्री कर अधिकारी एसपी देव के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के लिए पत्र शासन को भेजा है। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि परिवहन आयुक्त को पत्र भेजा गया है। यात्री कर अधिकारी पर विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और बिना बताए ही मुख्यालय से अक्सर गैरहाजिर रहने का आरोप है।