{"_id":"56f038f04f1c1b2117f14d47","slug":"ration-to-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के लिए दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
तीन कोटेदारों पर राशन न बांटने का लगाया आरोप डीएसओ को ज्ञापन देकर कोटेदारों पर कार्रवाई की मांग
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। बेनीगंज के तीन कोटेदारों पर राशन न बांटने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन डीएसओ कुमार निर्मलेंदु को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
बेनीगंज, मुराऊ टोला, कबाड़ियन टोला आदि जगहों से आए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत बेनीगंज के तहत खाद्य सुरक्षा योजना के तीनों कोटेदारों ने जो पहले लिस्ट लगाई थी उसमें कस्बे के समस्त गरीब परिवारों के नाम थे।
खाद्य सुरक्षा योजना का राशन आते ही तीनों कोटेदार ने अपनी अपनी दुकानों के पास दूसरी लिस्ट लगा ली है। जब कोई राशन लेने जाता है तो उसमें से देखकर नाम न होने के बात कहकर वापस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने नगर पंचायत बेनीगंज के तहत आने वाले तीनों कोटेदारों व सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस मौके पर मुराऊ टोला से गीता देवी, रूपरानी, सरला, चंद्रावती, पार्वती, कबड़ियन टोला से तारा देवी, किरन देवी, बबिता, गीता देवी आदि मौजूद रहे। डीएसओ ने ज्ञापन लेकर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।