फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ration cards made for eight families in Chaupal, keys handed over to houses

Hardoi News: चौपाल में आठ परिवारों के बनाए राशनकार्ड, आवास की सौंपी चाबी

Sat, 13 Sep 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ration cards made for eight families in Chaupal, keys handed over to houses
- लोन्हारा गांव में सीडीओ ने सुनीं शिकायतें, समूह को छह लाख का ऋण स्वीकृति पत्र सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। ग्राम चौपाल में लगे स्वास्थ्य शिविर में 89 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 28 में बीमारी के लक्षण मिले। चौपाल की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ सान्या छाबड़ा ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तीन लाभार्थियों को आवास की चाबी, एक समूह को छह लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र और आठ परिवारों को राशनकार्ड सौंपे।
कछौना के लोन्हारा में चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुना। कई शिकायतों का मौके पर समाधान कराया है। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपी। 18 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए। ग्रामीणों ने पाइप पेयजल परियोजना में पानी न आने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने खाद बिक्री केंद्र खोलने की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि ग्रामीणों ने नियमित विद्युत आपूर्ति न मिलने और विद्युत बिल अधिक की शिकायत की। बिजली विभाग के सहायक अभियंता को दो दिन गांव में ही शिविर लगाकर समस्या समाधान के निर्देश दिए। सफाई कर्मी के न आने, सामुदायिक शौचालय न खुलने की शिकायत पर सीडीओ ने निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र पर रीमा पत्नी राजेश की गोद भराई और नित्या पुत्री अजय वर्मा, काव्या पुत्री विशान वर्मा की अन्नप्रासन रस्म पूरी की गई। प्रधान पुष्पा वर्मा, पंचायत सचिव अयोध्या प्रसाद, बीडीओ महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ ने सुनीं शिकायतें
सवायजपुर। भरखनी ब्लॉक के रामदासपुर व रंपुरा खंहरिया में ग्राम चौपाल में एडीओ एडीओ पंचायत धर्मेंद्र गुप्ता ने शिकायतें सुनी। रंपुरा खंहरिया में पंचायत सचिव सर्वेश राणा ने बताया कि तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। प्रधान मंजू देवी, रोजगार सेवक विमलेश,अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे। ब्लॉक बेहंदर के ककेंदुआ और काजीपुर में पंचायत सचिव सर्वेश सिंह ने शिकायतें सुनीं। तीन शिकायतें आईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed