{"_id":"68d43181c45c2ccfcf0949a5","slug":"raped-for-three-years-on-the-pretext-of-marriage-report-filed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-137919-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने फुफेरे भाई पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती ने अपने बुआ-फूफा पर भी मारपीट का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बुआ का घर भानूपुर गांव में है। फुफेरे भाई रामू ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो रामू ने नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कही। युवती का दावा है कि तीन साल तक रामू उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
16 जनवरी 2023 को रामू ने शादी के अभिलेख तैयार कराने के नाम पर उसे अपने कमरे पर बुलाया। आरोप है कि कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का मोबाइल छीनकर फोटो और वीडियो डिलीट कर उसे भगा दिया। दुष्कर्म के मामले से बचने के लिए 28 जनवरी 2023 को आरोपी के बड़े भाई हरीश्चंद्र ने युवती की शादी आर्य समाज में रामू से करा दी।
विज्ञापन
इसके बाद युवती को मंदिर में ही छोड़कर आरोपी चले गए। युवती का कहना है कि जब वह युवक के घर गई तो वहां रामू के पिता विजयपाल और मां विमला ने उसे मारपीटकर भगा दिया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि युवती की तहरीर पर रामू के खिलाफ दुष्कर्म और माता-पिता के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।