फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rape of a minor sleeping on the roof on the strength of a gun

Hardoi Crime: नाबालिग से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, छत पर सो रही थी किशोरी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 Apr 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2023 01:03 AM IST
सार

गुरुवार की रात लगभग 12 बजे गांव का छटक्के (25) दीवार से चढ़कर छत पर आ गया। लड़की को अकेला देख तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छटक्के के जाने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया।

विज्ञापन
Rape of a minor sleeping on the roof on the strength of a gun
दुष्कर्म का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गुरुवार की रात छत पर सो रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। युवक के जाने के बाद किशोरी ने शोर मचाया, तो दादी व चाची को जानकारी हुई।

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह थाने पर पहुंची पीड़िता को उसकी चाची के साथ पुलिस ने छह घंटे तक थाने में बैठा रखा। आरोप है कि प्रभारी ने पीड़िता को डरा धमकाकर उससे छेड़छाड़ का प्रार्थना पत्र लिखवा लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की के पिता लुधियाना में मजदूरी करते हैं और मां का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन

वह अपने दृष्टिहीन बाबा के साथ वह घर पर ही रहती थी। गुरुवार की रात लगभग 12 बजे गांव का छटक्के (25) दीवार से चढ़कर छत पर आ गया। लड़की को अकेला देख तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छटक्के के जाने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर दादी व चाची को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह पीडिता अपनी चाची के साथ थाने पहुंची, जहां छह घंटे तक बैठा रखा गया। आरोप है कि प्रभारी ने उससे जबरन छेड़छाड़ का प्रार्थना पत्र लिखवा लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed