फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   raman singh

देश के नंबर वन मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ : रमन सिंह

Fri, 29 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
raman singh
हरदोई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न सिर्फ भाजपा शासित राज्यों बल्कि पूरे देश के नंबर वन मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को हर मोर्चे पर बेहतरीन ढंग से संभाला है।
विज्ञापन

निजी यात्रा पर नैमिषारण्य के रास्ते हरदोई आए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह पिछले दो दिनों से उत्तर प्रदेश में हैं। पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, आम लोगों और मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों का पता चला। जो अनुभव और फीडबैक मिला उससे यह तय है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से यहां भाजपा की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जब उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाली थी तो यहां अर्थ व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों तक की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने हर मामले में बेहतरीन कार्य करते हुए सफलता पाई। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं को प्रमुखता से उत्तर प्रदेश में क्रियान्वित किया गया और इसका श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के चलते कीमत अधिक है, लेकिन जल्द ही इस समस्या पर नियंत्रण कर लिया जाएगा। पैगासस मामले पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय व्यवस्था में सुधार के निर्देश देता है। इससे अधिक टिप्पणी इस पर नहीं की जा सकती।

यहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा भी मौजूद रहे। डॉ. रमन सिंह कुछ देर तक डाकबंगले में रुकने के बाद अपने पारिवारिक कार्यक्रम के तहत रारा स्थित फार्म हाउस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed