{"_id":"a85099ee458d13c71758ac17007e0691","slug":"raising-day-dayanand-remember-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर याद आए दयानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर याद आए दयानंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज का शनिवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया
विज्ञापन
गया। जहां पर वेद मंत्रों के साथ आहुति दी गई और समाज के संस्थापक दयानंद
सरस्वती को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
आर्य उप प्रतिनिधि सभा की ओर से शनिवार को आर्य समाज मंदिर में वैदिक यज्ञ, भजन व उपदेश के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर आचार्य महावीर मुमुक्षु ने कहा कि आर्य समाज राष्ट्र उत्थान एवं मानव कल्याण में लगी हुई संस्था है।
महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों का प्रचार कर देश में आध्यात्मिक क्रांति के साथ अंग्रेजों से आजादी दिलाने को राजनीतिक क्रांति को हवा दी। उन्होंने कहा के वेद मार्ग पर चलकर ही प्राणि मात्र के कल्याण की परिकल्पना की जा सकती है।
आर्य प्रतिनिधि सभा के युगल किशोर आर्य ने समाज में फैले अंधविश्वास पर करारा प्रहार किया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इधर, आर्य समाज श्रद्धानंद नगर में वार्षिकोत्सव पर कई कार्यक्रमों में लोग शामिल हुए।