फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain water filled sub-centre, supply disrupted for five hours

Hardoi News: बारिश का पानी उपकेंद्र में भरा, पांच घंटे बाधित रही आपूर्ति

Sun, 30 Jun 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rain water filled sub-centre, supply disrupted for five hours
हरदोई। शहर में झमाझम हुई बारिश से उपकेंद्र में पानी भर गया। इससे पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा बिजली आपूर्ति पर बारिश का असर पड़ा। कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप रही। जो 24 घंटे बाद भी नियमित नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत तो मिली, मगर बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। शहर के सांडी रोड पर श्मशान घाट के पास नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण पानी के बहाव को रोक दिया गया है। शुक्रवार को हुई बारिश के कारण पानी 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड में भर गया। पानी भरे होने के कारण उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कर दी गई। विद्युत उपकेंद्र से पानी निकलने के बाद शाम पांच बजे से गुल बिजली रात 10 बजे शुरू हो सकी। इससे लोग बिजली न मिलने से परेशान रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली फीडर का इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इससे एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से सिटी विद्युत उपकेंद्र और कोयल बाग विद्युत उपकेंद्र बंद हो गया। जो करीब छह बजे के बाद रात नौ बजे शुरू हो सकी। इसके अलावा रात की बारिश से शनिवार सुबह तक बिजली की आवाजाही जारी रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। एसडीओ आकाश वर्मा ने बताया कि बारिश के पानी उपकेंद्र में भर गया था, जिसको निकालने के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी। तेज हवा और बारिश के बाद 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे क्षेत्र की आपूर्ति नौ घंटे तक बंद रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे।



शुक्रवार रात बारिश व तेज हवा के कारण बिजली लाइन में तीन जगह फॉल्ट हो गया। लाइन के ब्रेक डाउन होने से क्षेत्र की आपूर्ति नौ घंटे तक बंद रही। इससे 18 हजार उपभोक्ता परेशान हुए। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे गुल हुई बिजली नौ घंटे के बाद बहाल हो सकी। जेई अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन हो गई। रात को ही पेट्रोलिंग शुरू की गई। रारा और हरियावां के पास तीन जगह फॉल्ट पाया गया। उसको ठीक कराने में समय लगा। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed