{"_id":"6ab809b893d2c835690aafa0","slug":"rain-havoc-75-houses-collapsed-and-24-cattle-perished-hardoi-news-c-213-1-hra1001-157380-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात का कहर : 75 मकान गिरे और 24 मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात का कहर : 75 मकान गिरे और 24 मवेशियों की मौत
विज्ञापन
हरदोई। चक्रवाती बरसात लोगों के लिए कहर बन रही है। शनिवार तक पिछले 24 घंटे में बरसात से 75 मकान गिरे और 24 मवेशियों की मौत हुई जबकि दो जनहानि भी हुईं।
मौसम में पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब में बने चक्रवाती परिसंचरण से मैदानी इलाकों में हवा और बारिश ने कहर ढाया है। पिछले 24 घंटे में जिले में लगातार बरसात से 75 मकान ढहने और क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। वहीं इन मकानों और दीवारों आदि के ढहने से 24 मवेशियों की मौत हुई है। इसमें तहसील संडीला क्षेत्र में 15, सदर में सात और सवायजपुर में दो मवेशियों की मौत शामिल है। बरसात से गिरे और क्षतिग्रस्त हुए मकानों में संडीला में 26, सवायजपुर में छह, सदर में 10 और शाहाबाद में दो और बिलग्राम में 31 मकान शामिल हैं।
दैवी आपदा प्रभारी अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव ने बताया कि चक्रवाती बरसात से होने वाले नुकसान का आकलन तेजी से कराया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित और सतर्क रहने के लिए अलर्ट किया गया है। वहीं जनहानि, पशुहानि और मकान गिरने से पीड़ित परिवारों को त्वरित आर्थिक मदद की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।