{"_id":"64385845ee7413b09b0f3725","slug":"railway-will-prevent-accidents-in-goods-train-through-ai-camera-hardoi-news-c-12-1-178177-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एआई कैमरे के जरिये मालगाड़ी में हादसे रोकेगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एआई कैमरे के जरिये मालगाड़ी में हादसे रोकेगा रेलवे
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे अब आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वाले विशेष कैमरों से लैस होगा। ये कैमरे लखनऊ, संडीला, वाराणसी समेत कई मालगोदाम में लगाए जाएंगे। एआई कैमरे से मालगोदाम से गुजरने वाली मालगाड़ियों की निरीक्षण रिपोर्ट 15 मिनट में ही अधिकारियों व पर्यवेक्षकों को मिल सकेगी।
इससे मालगाड़ियों में किसी भी तरह की क्षति, खामी व गड़बड़ी का पता लग सकेगा। समय रहते उसे दूर किया जा सकेगा। मालगाड़ियां काफी हद तक हादसे का शिकार होने से बचेंगी। एआई कैमरों के जरिये मालगाड़ियों की वीडियो तरीके से भी निगरानी होगी। इसमें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का उपयोग किया जाएगा।
उच्च सुरक्षा वाली जगह पर मनुष्य, वाहन व वस्तुओं को पहचानने के लिए वीडियो निगरानी कैमरों से प्राप्त ऑडियो व फोटो का विश्लेषण किया जाएगा। यही नहीं, मालगाड़ी के दरवाजे, सतह व अन्य क्षतिग्रस्त हिस्से की भी सूचना मिल सकेगी। एआई कैमरे से मालगाड़ी के 150 डिब्बों की एकसाथ निगरानी होगी। इसके बाद रिपोर्ट जारी की जाएगी। महाप्रबंधक की ओर से कहा गया कि बहुत जल्द ही आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस वाले विशेष कैमरों से सभी मालगोदाम लैस होंगे।