फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Railway station reconstruction work started, team started assessment

Hardoi News: रेलवे स्टेशन के पुनर्निमाण का कार्य शुरू, टीम ने शुरू किया आंकलन

Wed, 06 Sep 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Railway station reconstruction work started, team started assessment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्थानीय स्टेशन के पुनर्निमाण का कार्य बुधवार की शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था और रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर पहुंच कर निर्माण कार्य और पुरानी इमारत के ध्वस्तीकरण की कार्ययोजना बनानी शुरू की। निर्माण कार्य के दौरान स्टेशन की पुरानी इमारत के गेट से यात्रियों का प्रवेश बंद रहेगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्थानीय स्टेशन का चयन किया गया है। जिसके तहत स्टेशन का पुनर्निमाण कार्य किया जाना है। इसके लिए 31 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी गई है। स्थानीय स्टेशन को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन की नई बिल्डिंग बनेगी, प्लेटफार्म एक चौड़ा किया जाएगा, प्लेटफार्म 1 व 2,3 पर स्वचालित सीढियां बनेगी, 15 वाटर कूलर, नई बेंच, इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड, एक फूड कोर्ट व हाईटेक टॉयलेट आदि बनेंगे। विभाग की ओर से स्टेशन पर कार्य करने की स्वीकृत के बाद बुधवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारी व कर्मचारी और रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर नक्शे के अनुसार स्टेशन परिसर का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों का आवागमन में नहीं पड़ेगा व्यवधान: स्टेशन अधीक्षक नरसीलाल मीना ने बताया प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। निर्माण कार्य के दौरा वेरीकेडिंग की जाएगी। आगे आवश्यकता हुई, तो ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर शिफ्ट किया जाएगा।

सभी विभाग मिलकर बना रहे कार्ययोजना: रेलवे के मंडलीय खंड अभियंता तुषार गर्ग ने बताया कि पुर्ननिर्माण कार्य में सभी विभाग शामिल है। सभी मिलकर कार्य योजना तैयार कर रहे है कि कार्य भी होता रहे और यात्रियों को भी समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed