फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Radha was murdered by pressing her mouth, her parents created ruckus

Hardoi News: मुंह दबाकर की गई थी राधा की हत्या, मायके वालों ने किया हंगामा

Thu, 05 Oct 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Radha was murdered by pressing her mouth, her parents created ruckus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ककराली गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को जमकर हंगामा किया। मृतका के पति के रिश्तेदार की जीप में तोड़फोड़ भी की। उधर दूसरी ओर पोस्टमार्टम में मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।
ककराली गांव निवासी राम प्रताप सब्जी का ठेला लगाता है। लगभग सात वर्ष पहले उसकी शादी टड़ियावां थाना क्षेत्र हेतनपुरवा गांव निवासी मंशाराम की पुत्री राधा (27) से हुई थी। बुधवार शाम राधा का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता मिला था। पति राम प्रताप का कहना था कि राधा ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है, जबकि राधा के मायके पक्ष के लोगों का कहना था कि राधा की हत्या की गई है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह जिला अस्पताल परिसर में राधा का पंचनामा भरा जा रहा था। इस दौरान उसके पैर और चेहरे पर चोट के निशान देखकर मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद राम प्रताप के रिश्तेदारों के साथ मायके पक्ष के लोगों की जमकर कहासुनी हुई। आक्रोशित लोगों ने मौके पर खड़ी राम प्रताप के रिश्तेदार की जीप को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। दो चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक राधा की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथ या कपड़े रखकर मुंह दबाने से राधा की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed