फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Questions raised on the quality of the road built between Lucknow and Hardoi

Hardoi News: लखनऊ से हरदोई के बीच बनी सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Tue, 02 Sep 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of the road built between Lucknow and Hardoi
हरदोई। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की गुणवत्ता पर पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने सवाल उठाया है। उन्होंने एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अध्यक्ष संजय यादव से पूरे मामले को अवगत कराया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता का दावा है कि एनएचएआई के अध्यक्ष ने मुख्य अभियंता को जांच करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ से हरदोई के बीच के हिस्से में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सड़क पर चलते समय वाहन उछलते (बबलिंग) हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कहा कि यह भी ठीक नहीं लग रही है।
विज्ञापन

शासन के बजट का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। इसलिए इसकी जांच किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि जांच करा ली जाएगी। सड़क में अगर कोई कमी होगी तो उसे भी दूर करा दिया जाएगा। नरेश अग्रवाल ने दावा किया कि मुख्य अभियंता ने भी उनसे बात कर सड़क की गुणवत्ता को लेकर चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed