{"_id":"697a50ef62265e6b5600065c","slug":"quality-of-health-services-tested-in-medical-college-hardoi-news-c-213-1-hra1004-144045-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी
विज्ञापन
फोटो-14 - मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जांच करते टीम में शामिल डॉ. तौसीफ साथ में अन्य। संवाद
निर्धारित 28 बिंदुओं पर दो सदस्यीय टीम ने की जांच, शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शासन की दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। टीम ने जांच के लिए निर्धारित 28 बिंदुओं पर पड़ताल की और सुविधाओं की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों व स्टाफ से आवश्यक जानकारी ली गई। अब यह टीम अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को भेजेगी।
शासन द्वारा मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए 28 विशिष्ट बिंदु तय किए गए हैं। इनमें प्रसव, बाल उपचार, कुपोषित बच्चों की देखभाल, दवाओं एवं चिकित्सकों की उपलब्धता, इमरजेंसी में डॉक्टरों की मौजूदगी, तकनीकी व नर्सिंग स्टाफ की तैनाती, पैथोलॉजी जांच की स्थिति, ऑक्सीजन की व्यवस्था, कर्मचारियों का व्यवहार और परिसर की साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं। इसी क्रम में, बुधवार को दो सदस्यीय टीम को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
उन्नाव मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजिस्ट डॉ. तौसीफ और डॉ. मोहम्मद आरिफ ने महिला अस्पताल से निरीक्षण की शुरुआत की। उन्होंने लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, एसएनसीयू (नवजात शिशु सघन चिकित्सा इकाई) और पोषण पुनर्वास केंद्र का दौरा किया। इस दौरान टीम ने मरीजों से मिलकर उनके हालचाल जाने और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इसके बाद, उन्होंने इमरजेंसी विभाग का भी निरीक्षण किया और वहां के चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर जानकारी प्राप्त की। लैब मैनेजर कुलदीप सिंह ने जांचों से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रबंधन प्रभारी डॉ. अभिनव अवस्थी भी उपस्थित रहे।