{"_id":"659902b8406f9675fb06489a","slug":"pwd-dilapidated-bridge-collapsed-a-few-hours-before-the-minister-jitin-prasad-arrival-in-hardoi-2024-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मंत्री के आने से चंद घंटे पहले गिरा पीडब्ल्यूडी का पुल... पिलर ढहने से मौरंग लदा डंपर अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मंत्री के आने से चंद घंटे पहले गिरा पीडब्ल्यूडी का पुल... पिलर ढहने से मौरंग लदा डंपर अटका
Sat, 06 Jan 2024 01:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:09 PM IST
सार
हरदोई में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के आने से चंद घंटे पहले पीडब्ल्यूडी का जर्जर पुल गिर गया। पिलर ढहने से मौरंग लदा डंपर पुल पर अटक गया। चाल और हेल्पर बाल-बाल बचे। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
गनीपुर गांव में गहा नाला पर पिलर ढहने से जर्जर पुल पर अटका मौरंग भरा डंपर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरदोई में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के जनपद आने से चंद घंटे पहले ही बिलग्राम इलाके के जफरपुर मार्ग पर स्थित जर्जर पुल ढह गया। हादसा शुक्रवार शाम उस वक्त हुआ जब पुल से मौरंग लदा ट्रक गुजर रहा था। पुल के पिलर ढहने से ट्रक पुल पर अटक गया।
गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुल पीडब्ल्यूडी का बताया जा रहा है। सीडीओ ने पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम-रहुला-जफरपुर मार्ग पर गहा नाले पर लगभग 50 साल पुराना पुल है। यह पुल पिछले कई वर्ष से जर्जर है।
इसके बावजूद पुल पर आवागमन बंद नहीं किया गया। शुक्रवार शाम को कानपुर देहात के ग्राम पेमई निवासी अमित सिंह उरई से डंपर में मौरंग लादकर गनीपुर जा रहा था। उसके साथ कन्नौज जनपद के तिर्वा निवासी संदीप भी था।
विज्ञापन
गहा नाला का जर्जर पुल पार करते समय पुल के पिलर ढह गए और डंपर पीछे की तरफ पुल पर ही अटक गया। इसी दौरान अमित और संदीप डंपर से कूद गए। हादसे के लगभग डेढ़ घंटे बाद तक कोई भी प्रशासनिक और पुलिस का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

प्रथम दृष्टया उक्त पुल लोक निर्माण विभाग का होने की जानकारी मिली है। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं को मौके पर भेजा गया है। विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा। - सौम्या गुरूरानी, सीडीओ