फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   purchase vegitable from mandi outlet

मंडी के काउंटर पर कंट्रोल रेट में बिकने लगा आलू, प्याज, टमाटर

Sun, 08 Nov 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
purchase vegitable from mandi outlet
सब्जी मंडी गेट पर मंडी प्रशासन की ओर से खोले गए रिटेल आउटलेट पर आलू, प्याज व टमाटर की बिक्री करता क? - फोटो : HARDOI
हरदोई। शासन के निर्देश पर मंडी प्रशासन ने शहर मंडी में रिटेल आउटलेट खोलकर आलू, प्याज व टमाटर की कंट्रोल रेट पर बिक्री शुरू करा दी है। आम लोग मंडी आउटलेट से 30 रुपये प्रति किलो की दर पर आलू, प्याज और टमाटर खरीद सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से अन्य मंडियों में भी ये सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जुलाई से नवंबर तक बाहरी प्रांतों से टमाटर की आवक होती है, जिससे बाजार में टमाटर की उपलब्धता बनी रहती है। यही हाल प्याज का है। मार्च से नवंबर तक बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से प्याज की आवक होती है। लेकिन इस बार मौसम की मार ने आवक को प्रभावित किया तो बाजार में आलू, प्याज व टमाटर के भाव आसमान छूने लगे।
विज्ञापन

फुटकर बाजार में आलू 40 रुपये, प्याज 40 से 50 रुपये व टमाटर 45 से 50 रुपये में बिक रहा है। सरकार ने दरों को नियंत्रित करने के लिए मंडी सचिवों को संबंधित मंडी में रिटेल आउटलेट खोलकर आलू, प्याज व टमाटर की बिक्री नियंत्रित दरों पर कराने के निर्देश दिए हैं। अपर निदेशक प्रशासन उप्र कुमार विनीत व मंडी परिषद के अधिकारियों की ओर से इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद शहर मंडी में शनिवार से रिटेल आउटलेट खोल दिया गया। उस पर निर्धारित दर 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब आलू, प्याज व टमाटर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आढ़तियों से नियंत्रित दर पर तीनों जिन्सें लेकर मंडी प्रशासन उनकी अपने रिटेल आउट लेट से थोक, निर्धारित दर 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक्री करा रही है। जन सामान्य के लिए रविवार को भी काउंटर खुलवाया गया। - बबलू लाल, मंडी सचिव, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed