फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   puliya broeken, heavy wehicle will not run

टूटी पुलिया हुई खतरनाक, भारी वाहनों का आवागमन होगा बंद

Sun, 13 Sep 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
puliya broeken, heavy wehicle will not run
मल्लावां मेहंदीघाट रोड पर स्थित पुलिया का टूटा हुआ हिस्सा। संवाद - फोटो : HARDOI
मल्लावां। सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद भी संडीला मेहंदीघाट रोड पर ग्राम नारायनमऊ के पास स्थित पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। हाल ये है कि जर्जर पुरानी पुलिया का एक हिस्सा टूट चुका है। ऐसे में पुलिया का निर्माण न होने से हादसे का खतरा है। पीडब्ल्यूडी ने प्रशासन को पत्र लिखकर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

संडीला से मेहंदीघाट जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। राघौपुर गांव तक मार्ग के चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है। रास्ते में नारायनमऊ गांव के पास तालाब के ऊपर बनी जर्जर पुलिया का चौड़ीकरण नहीं कराया गया। पुलिया का एक हिस्सा टूटने के बाद भी इससे आवागमन जारी है। राहगीर डरते हुए इससे गुजरते हैं।
विज्ञापन

इसी पुलिया से भारी वाहन भी गुजरते हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। आसपास के गांवों के लोगों ने बताया कि इसी मार्ग से संडीला होकर लखनऊ, कन्नौज से दिल्ली व कानपुर जाते हैं। बताया कि पुलिया के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को कई बार पत्र सौंपे गए, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम अविनाश कुमार से पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द मरम्मत कराई जाएगी
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिया जर्जर है। हादसे की आशंका को देखते हुए सड़क के दोनों ओर से भारी वाहनों का आवागमन रोके जाने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है। पुलिया की भी जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed