फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Proposal to make Gausganj a Nagar Panchayat is ready, sent to the government

Hardoi News: गौसगंज को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार, शासन को भेजा

Sat, 07 Jun 2025 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Proposal to make Gausganj a Nagar Panchayat is ready, sent to the government
हरदोई। प्रशासन ने गौसगंज को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। गौसगंज को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए ग्राम पंचायत तेरवा दहिगवां, बघौड़ा ओर कहली को शामिल किया गया है। प्रस्तावित नगर पंचायत में 1,547.7510 हेक्टेयर क्षेत्रफल कृषि है और आबादी करीब 27,000 होगी। प्रशासन ने प्रस्ताव को शासन भेज दिया है।
विज्ञापन

तहसील संडीला में आने वाली ग्राम पंचायत गौसगंज को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए नगर विकास विभाग ने प्रस्ताव मांगा था। डीएम ने संडीला एसडीएम के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराया है। प्रस्ताव में एमएलसी इं. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से शासन में दिए गए पत्र के अनुसार ही ग्राम पंचायत गौसगंज में अन्य ग्राम पंचायतों को जोड़ा गया है। एसडीएम की तरफ से तैयार किए गए प्रस्ताव में आबादी, शिक्षण संस्थान, व्यवसाय और स्वास्थ्य सेवाओं का ब्योरा दिया गया है।
विज्ञापन

गौसगंज को नगर पंचायत गठन के लिए बनाए गए प्रस्ताव में कहा गया कि करीब 1,000 दुकानें हैं। पुलिस चौकी, तीन पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, दो बैंक शाखा, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय, पोस्ट ऑफिस, जूनियर और प्राथमिक स्कूल, पांच गेस्ट हाउस, साधन सहकारी समिति, चार मोटर साइकिल एजेंसी, महाविद्यालय, इंटर कॉलेज के साथ ही करीब छह पब्लिक स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अनुमानित आबादी करीब 27 हजार होगी
प्रशासन की ओर से तैयार प्रस्ताव में प्रस्तावित क्षेत्र गौसगंज, बघौड़ा, तेरवा दहिगवां और कहली की आबादी साल 2011 के अनुसार करीब 18,762 थी। साल 2025 में बढ़कर करीब 27,000 हो गई। इन गांवों की आबादी में से 25 प्रतिशत लोगों का व्यवसाय कृषि और करीब 75 प्रतिशत लोग नौकरी और दुकान आदि करते हैं।

--
नगर विकास विभाग के अनु सचिव के पत्र के क्रम में संडीला एसडीएम से प्रस्ताव तैयार कराया गया। प्रस्ताव को शासन को भेज दिया गया है। प्रस्तावित क्षेत्र का नगर पंचायत गठन हो जाने से वहां के लोगों के लिए पेयजल, साफ-सफाई, नाली और सड़क की सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी। रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed