फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Promotion of employees who do not give details of assets will be stopped

Hardoi News: संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों की रुकेगी पदोन्नति

Sun, 09 Jun 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Promotion of employees who do not give details of assets will be stopped
हरदोई। सरकारी कर्मचारियों में से संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों की पदोन्नति रोक दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण फीड किए जाने की व्यवस्था दी है। मई तक नाममात्र के ही कर्मचारियों ने विवरण दिया। शासन ने 30 जून तक की डेडलाइन तय कर दी है। इसके बाद विवरण न देने वाले कर्मचारियों को कार्रवाई के भी संकेत दिए हैं।
मानव संपदा पोर्टल पर राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिए जाने की व्यवस्था के साथ ही शासन ने 31 दिसंबर 2023 की तिथि तय की थी। अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने जारी आदेश में कहा कि अब 30 जून तक विवरण फीड कराने की समयावधि दी गई है। कहा कि प्रदेश में 27,78,405 में 18,600 कर्मचारियों ने ही मई तक विवरण दिया है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा कि संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों की पदोन्नति पर कोई विचार न किया जाए। राज्य कर्मचारी नियमावली 1999 के तहत अनुशासनिक कार्रवाई की भी जाए।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने बताया कि सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि तय अवधि में मानव संपदा पर सभी कर्मचारियों की चल-अचल संपत्ति का विवरण फीड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed