फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   projecter will be imparted to 11 brc teachers

11 बीआरसी के शिक्षकों को अब प्रोजेक्टर समझाएंगे विषय की बारीकियां

Sat, 13 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
projecter will be imparted to 11 brc teachers
11 बीआरसी के शिक्षकों को प्रोजेक्टर से देंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन

जिले के ब्लाक संसाधन केंद्रों को मिलेगी आधुनीकीकरण की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले के 11 ब्लाक संसाधन केंद्रों पर अब शिक्षक नए-नए माड्यूलों पर प्रशिक्षण प्रोजेक्टर पर ही ले सकेंगे और विषय वस्तु को और गंभीरता से समझ सकेंगे। प्रशिक्षण के बाद वे बच्चों को भी बेहतर ढंग से पढ़ा सकेंगे।

जिले की 10 बीआरसी को एचसीएल आधुनिक संयंत्र प्रदान कर तकनीकी रूप से सुदृढ़ करेगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 18 फरवरी को एचसीएल फाउंडेशन प्रोजेक्टर और अन्य आवश्यक संयंत्र प्रदान करेगा। इसके बाद कछौना के अलावा जिले की 10 बीआरसी भी आधुनिक हो जाएंगी। बताया कि कोथावां, बेंहदर, भरावन, संडीला, मल्लावां, माधौगंज, अहिरोरी, टड़ियावां, सुरसा व बिलग्राम ब्लाक संसाधन केंद्र को प्रथम चरण के लिए चुना गया है। शेष आठ बीआरसी को दूसरे चरण में संतृप्त किया जाएगा। बीएसए हेमंत राव का कहना है कि प्रोजेक्टर आने के बाद प्रशिक्षण लेने और देने दोनों में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed