{"_id":"615747108ebc3e62c669fe71","slug":"principle-suspended-hardoi-news-knp6557029116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत मिले प्रधानाध्यापक, फर्श पर बिखरी मिली बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत मिले प्रधानाध्यापक, फर्श पर बिखरी मिली बोतलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। प्राथमिक विद्यालय माहिमपुर में प्रधानाध्यापक कक्ष में बेड डाले नशे में बैठे मिले। इसका वीडियो वायरल होने के बाद बीईओ की आख्या पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
शुक्रवार को गांव माहिमपुर के ग्रामीणों ने एक वीडियो वायरल किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय माहिमपुर के प्रधानाध्यापक स्कूल के एक कमरे में बेड पर नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। बेड के नीचे कई शराब की बोतलें पड़ी थीं। बच्चों के लिए भोजन नहीं पका था। रसोइयों का कहना है कि उन्हें जब कुछ सामान ही नहीं दिया गया तो बनाए क्या।
ग्रामीणों की शिकायत व वीडियो वायरल होने के बाद बीईओ माधौगंज नागेंद्र चौधरी हरकत में आ गए। उन्होंने निरीक्षण किया व प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार को नशे में पाया। स्कूल के सारे कार्य अधूरे मिले। लापरवाही व अनुशासनहीनता पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की संस्तुति बीएसए से कर दी है। बीएसए वीसी सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।