{"_id":"640f664a62e1c559fd02f844","slug":"primary-school-pirojpur-became-the-first-expert-school-of-the-district-hardoi-news-c-12-1-121032-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्ंाथमिक विद्यालय पिरोजापुर बना जनपद का पहला निपुण विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्ंाथमिक विद्यालय पिरोजापुर बना जनपद का पहला निपुण विद्यालय
Mon, 13 Mar 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पिरोजापुर बना जनपद का पहला निपुण विद्यालय
- सभी विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने का चल रहा है अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। निपुण विद्यालय के सभी मानक पूरे करने पर प्राथमिक विद्यालय पिरोजापुर को पहला निपुण विद्यालय घोषित कर दिया गया है। बीएसए ने सोमवार को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया।
शासन की ओर से सभी परिषदीय विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने की कवायद चल रही है। इसके लिए विभाग की ओर से मानक तय किए गए है। विकास खंड बावन के प्राथमिक विद्यालय पिरोजापुर के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह ने विद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से निपुण विद्यालय के मानकों को पूरा किया है। सोमवार को बीएसए डा. विनीता विद्यालय पहुंचीं और निपुण विद्यालय के मानकों की जांच की। इसमें सभी मानक सही पाएं गए। इस पर विद्यालय को निपुण विद्यालय के रूप में घोषित कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव सिंह ने बताया विद्यालय को निपुण बनाने के लिए प्रत्येक दिन अतिरिक्त कक्षा, रविवार को भी कक्षाओं का संचालन, नियमित अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ऐसे बना निपुण विद्यालय
विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अलावा कंप्यूटर लैब, इंटरनेट आधारित पुस्तकालय, बच्चों के बैठने हेतु डेस्क बेंच, इन्वर्टर की सुविधा, सीसीटीवी युक्त परिसर, प्रोजेक्टर द्वारा शिक्षण, स्मार्ट क्लास आदि की व्यवस्था है। इस दौरान जिला समन्वयक राकेश शुक्ला, एआरपी निरुपमा सिंह, दीप्ति त्रिवेदी, सहायक अध्यापिका वंदना गुप्ता, ब्रजेश कुमार कठेरिया, शिक्षामित्र सुषमा देवी, शुभकरन सिंह यादव, ग्राम प्रधान जसवंत मौजूद रहे।