फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Preparation of the new industrial zone in the district development

जिले में नए औद्योगिक क्षेत्र विकास की तैयारी

Tue, 23 Jun 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 23 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Preparation of the new industrial zone in the district development

शहर के आसपास के क्षेत्रों में नया औद्योगिक क्षेत्र

विज्ञापन
विकसित करने की तैयारी है। इसको लेकर उद्योग केंद्र में हलचल शुरू हो गई है। उद्योग विभाग का मानना है कि नए क्षेत्र के विकसित करने से जिले के विकास को पंख लगेंगे। साथ ही उद्यमियों को भी काफी राहत मिलेगी।

विभागीय सूत्रों की मानें तो 1980 के दशक में शहर से सटे नघेटा क्षेत्र में शासन द्वारा इंडस्ट्रियल स्टेट विकसित कराकर उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए निर्धारित शुल्क पर भूखंड आवंटित किए गए थे। उसके बाद से शहर के आसपास कोई औद्योगिक क्षेत्र विकसित न किए जाने से नए उद्योगों को लगाने के लिए लोगों को इधर- उधर भटकना पड़ रहा है।

यहीं कारण है कि पिछले लंबे समय से शहर के आस पास कहीं औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों को भूखंड उपलब्ध कराए जाने की मांग होती रही है मगर इस ओर जिले से प्रस्ताव तक शासन को नहीं जा सका है। इधर, शहर के लिए बन रही महायोजना में संभावित नगर विस्तार एवं ट्रांसपोर्ट नगर व उद्योगों आदि के संबंध में बनने वाले खाका को लेकर तैयारियां तेज होने की खबरें आने के बाद से एक बार फिर से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने मांग जोर पकड़ गई है।

जिसको लेकर विभाग में भी हलचल शुरू हो गई है। उद्योग केंद्र के डिप्टी कमिश्नर एसके मिश्रा ने इस संबंध में विभागीय लोगों के साथ ही उद्यमियों से भी बात की है। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेने के साथ ही जिलाधिकारी से परामर्श करेंगे और इसके बाद उद्योग बंधु की बैठक में इस पर चर्चा करने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed