{"_id":"699dda605c41ecd8db0c6587","slug":"preparation-of-a-budget-of-rs-252-billion-for-work-and-employment-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-145485-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: काम और रोजगार के लिए 2.52 अरब रुपये के बजट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: काम और रोजगार के लिए 2.52 अरब रुपये के बजट की तैयारी
विज्ञापन
हरदोई। वीबी जी राम जी में आगामी वित्तीय वर्ष में गांवों में काम कराने और मजदूरों को रोजगार दिए जाने के नए नियमों में तैयारी की गई है। वीबी जी राज जी की कार्ययोजना में 2,52,38,73,000 रुपये के प्रस्तावित बजट को जिला पंचायत ने अनुमोदित कर दिया है। कार्ययोजना में जल और पर्यावरण संरक्षण के साथ ही लाभार्थीपरक कामों को शामिल किया गया है।
मनरेगा से नाम और नियमों में बदलाव कर बनाई गई वीबी जी राम जी में आगामी वित्तीय वर्ष में काम और रोजगार दिया जाएगा। गांवों में काम कराने और मजदूरों को रोजगार दिए जाने के लिए 19 विकास खंड और 1,293 ग्राम पंचायतों के लिए बजट की तैयारी की गई है। आगामी वित्तीय वर्ष में 69,79,608 दिन मजदूराें को मजदूरी दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है जबकि निर्माण के लिए सामग्री सहित अन्य खरीदारी के लिए 76,40,12,000 रुपये अनुमोदित किया गया है।
कार्ययोजना में जल संरक्षण, जल संग्रहण, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, पशुपालन को बढ़ावा दिए जाने के कैटल शेड, आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों को मजदूरी, जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नैपेड और जैविक और कंपोस्ट खाद बनाने के लिए गड्ढा, मत्स्य पालन आदि को बढ़ावा दिए जाने के भी काम कराए जाएंगे। कार्ययोजना में विकास खंडवार और ग्राम पंचायतवार भी कार्ययोजना में कामों को प्रस्तावित करते हुए बजट का अनुमोदन कराया गया है।
विज्ञापन
-- -
वीबी जी राम जी में मजदूरी के दिनों में की गई बढ़ोतरी
वीबी जी राम जी में गांवों को मजदूरों को आगामी वित्तीय वर्ष से एक साल में 100 के स्थान पर 125 दिन की मजदूरी दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इससे मजदूरों को गांवों में अधिक दिन काम मिलने से मजदूरों का पलायन रुकेगा। गांवों में विकास और निर्माण के साथ ही पात्र लाभार्थियों को भी योजना का लाभ मिल सकेगा। -सान्या छाबड़ा, सीडीओ
-- -
वीबी जी राम जी में आगामी वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले कामों की कार्ययोजना और रुपये को प्रस्तावित और अनुमोदित करा लिया गया है। अब कार्ययोजना शासन को भिजवाई जाएगी। शासन स्तर पर कार्ययोजना को अंतिम रूप देते हुए बजट का प्रावधान किया जाएगा। -रवि प्रकाश सिंह, उपायुक्त, श्रम रोजगार