फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Preparation for occupation of top institutions through cooperatives

Hardoi News: सहकारी समितियों के माध्यम से शीर्ष संस्थाओं पर कब्जे की तैयारी...

Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparation for occupation of top institutions through cooperatives
सहकारी समितियों के माध्यम से शीर्ष संस्थाओं पर कब्जे की तैयारी
विज्ञापन

- 129 सहकारी समितियों में आज से होंगे प्रबंध समिति के चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सहकारी समितियों के माध्यम से सहकारिता की राजनीति से जुड़े लोगों ने सहकारिता की शीर्ष संस्थाओं पर कब्जे की तैयारी तेज कर दी है। जिले की 129 सहकारी समितियों पर प्रबंध कमेटी के सदस्य (निदेशक) पद के लिए मंगलवार से नामांकन के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।
नामांकन के दौरान एक पद के लिए एक से अधिक दावेदार होने पर निदेशक पद के लिए 18 मार्च को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 19 मार्च को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। सहकारी समितियों के प्रबंध समिति के चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद ही सहकारिता की राजनीति से जुड़े लोगों और सत्तादल के लोगों ने काबिज होने के लिए अपनी-अपनी गोट बिछाने लगे थे। जिला सहकारी बैंक, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार, जिला सहकारी संघ आदि संस्थाओं में काबिज होने के लिए लोगों ने सहकारी समितियों के माध्यम से रास्ता तलाशना शुरू किया है। विभाग ने 129 सहकारी समितियों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन

इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की है ओर रिजर्व में भी निर्वाचन अधिकारी की ड्यूटी लगाई है। एक सहकारी समिति पर कम से कम नौ निदेशक पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय पर होंगे नामांकन
सहायक आयुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 129 सहकारी समितियों की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराए जाने की व्यवस्था दी गई है। निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची के साथ ही अन्य चुनाव सामग्री प्राप्त करा दी गई है।


एक समिति से छह लोग डेलीगेट के रूप में आएंगे
सहकारी समितियों के निदेशक पद के चुनाव के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। इसी के साथ छह लोगों को डेलीगेट के रूप में अन्य संस्थाओं के लिए भी चुना जाएगा। इसमें एक एससी, एक का किसी क्षेत्र में विशेषज्ञ होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed