फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   prem bane adhyaksh

प्रेम बने ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, अनिल उपाध्यक्ष

Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
prem bane adhyaksh
संडीला। ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की संडीला इकाई की निर्वाचन प्रक्रिया शनिवार को नगर के होटल में पूर्ण की गई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में नगर के कुल 101 सराफा व्यापारियों ने वोट डाला। मतों की गणना के बाद परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पर प्रेम प्रकाश गुप्ता 59 वोट पाकर विजयी रहे, उनके प्रतिद्वंदी महेंद्र सोनी को 42 वोट मिले।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी प्रदीप जायसवाल व अभय गुप्ता की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चली। नगर के 101 व्यापारियों ने अध्यक्ष पद के दावेदार प्रेम प्रकाश गुप्ता व महेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष पद के दावेदार अनिल गुप्ता व संगीत सोनी व कोषाध्यक्ष पद के दावेदार मनीष गुप्ता व अभिषेक सोनी के पक्ष में मतदान किया। मतदान के बाद शाम छह बजे से मतों की गणना की गई। निर्वाचन अधिकारी ने परिणामों की घोषणा की। जारी परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद के दावेदार प्रेमप्रकाश गुप्ता ने 59 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी महेंद्र सोनी (42 वोट) को 17 वोट से हराया। उपाध्यक्ष पद पर अनिल गुप्ता को 52 वोट मिले, जबकि संगीत सोनी को 48 वोट मिले। अनिल गुप्ता को 4 वोटों से विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर मनीष गुप्ता 57 वोट पाकर जीते, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अभिषेक सोनी 43 वोट मिले।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पूर्व में हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान एकल नामांकन दाखिल होने के चलते महामंत्री पद पर अमर गुप्ता, संयुक्तमंत्री पद पर अनूप गुप्ता व सूचना एवं जनसंपर्क प्रमुख के पद पर अमन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा जा चुका है। सराफा व्यापारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक व संगठन के उप्र डॉयरेक्टर परवीन गुप्ता, सुझाव एवं शिकायत कमेटी के सुभाष चंद्र गुप्ता व जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed