{"_id":"66bd1699e02ae0c9020d1026","slug":"pregnant-woman-dies-report-of-dowry-murder-on-four-including-husband-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-118372-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गर्भवती की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गर्भवती की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थानाक्षेत्र के बेहटा गोकुल के गैधरा गांव में ससुरालियों ने दहेज के खातिर गर्भवती विवाहिता को पीट दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने बेटी के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गैधरा निवासी आलेश की शादी छह साल पहले बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के दलेल नगर गांव निवासी राजाराम की पुत्री सरवती (26) के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय दहेज के खिलाफ आलेश से विवाद होने लगा था। सरवती के भाई अवनीश के मुताबिक चार साल पहले आलेश के खिलाफ सरवती ने गुजारा भत्ता और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। सुलह हो जाने पर आठ माह पहले सरवती ससुराल में रहने लगी थी। वह सात माह की गर्भवती थी।
आरोप है कि 12 अगस्त को ससुरालियों ने सरवती के साथ मारपीट की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। 13 अगस्त को उसे प्राइवेट अस्पताल में उसे उपचार के लिए भेजा गया। गर्भ में ही बच्चे की माैत हो गई है और लखनऊ रेफर कर दिया। देर रात सरवती की माैत हो गई। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि मृतका के पिता राजाराम की तहरीर पर पति आलेश, सास ज्ञानवती, जेठ रामनिवास और जेठानी रूमा देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।