फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant woman dies in CHC, in-laws and parents clash over taking the newborn

Hardoi News: सीएचसी में प्रसूता की मौत, नवजात ले जाने को भिड़े ससुराली और मायके पक्ष के लोग

Tue, 09 Sep 2025 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in CHC, in-laws and parents clash over taking the newborn
सांडी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता के माता पिता ने पति पर इलाज में लापरवाही और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नवजात स्वस्थ है। उसे ले जाने के लिए मृतका के ससुरालीजनों और मायके पक्ष के लोगों के बीच विवाद भी हुआ। समझाने बुझाने पर ससुरालीजन नवजात को साथ ले गए।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर निवासी आकाश की पत्नी मंजू (22) को सोमवार रात प्रसव पीड़ा हुई थी। एंबुलेंस से उसे परिजन सीएचसी सांडी लाए थे। मंगलवार को सुबह लगभग नौ बजे उसका सामान्य प्रसव हुआ। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात डाॅ. सूफियान ने परिजनों को दी। घटना के समय मृतका की मां बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के डाभा निवासी छोटी भी सीएचसी में मौजूद थी। उसने मंजू के पति पर इलाज में लापरवाही करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नवजात को ले जाने के लिए मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद भी हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर सभी को शांत कराया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि प्रसूता की मौत की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed