फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant woman dies, brother says she was beaten for having two daughters

Hardoi News: प्रसूता की मौत, भाई बोला-दो बेटियां होने से पीटते थे

Sat, 29 Nov 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies, brother says she was beaten for having two daughters
फोटो-08- वंदना। फाइल फोटो
विज्ञापन

- लोनार के बरबन गांव का मामला, 17 नवंबर को हुई था प्रसव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरवन गांव में 17 नवंबर को प्रसव के बाद शुक्रवार की सुबह विवाहिता को रक्तस्राव होने लगा। परिजन उनको शहर के प्राइवेट अस्पताल लाए। यहां से परिजन लखनऊ ले जा रहे थे। संडीला के पास उनकी मौत हो गई। मृतका के भाई के मुताबिक, बहन की दो पुत्रियां होने से ससुराल वाले उनको उलाहना देकर पीटते थे।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेहटी खुर्द गांव निवासी श्याम कुमार पाठक की पुत्री वंदना (28) की शादी साल 2019 में लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरबन गांव निवासी संदीप से हुई थी। संदीप के मुताबिक, वंदना ने शहर के प्राइवेट अस्पताल में 17 नवंबर को ऑपरेशन से एक पुत्री को जन्म दिया था।
विज्ञापन

21 नवंबर को वंदना अस्पताल से घर आ गईं थीं, लेकिन उनको रुक-रुक कर रक्तस्राव हो रहा था। शुक्रवार की सुबह वंदना को रक्तस्राव और पेट में लगे टांकों में दर्द होने लगा। परिजन वंदना को उसी अस्पताल में ले गए, जहां उनका प्रसव हुआ था। चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे संडीला के पास वंदना ने दम तोड़ दिया। परिजन शव गांव ले आए। यहां मृतका के भाई रानू पाठक ने घटना के हालात पर संदेह जताया। पुलिस को सूचना दी गई। रानू ने बताया कि दो पुत्रियां होने से बहन के ससुराल वाले वंदना को अक्सर पीटते थे। रानू ने बहनोई समेत उसके पिता, दो चाचा और एक बहन पर पीटने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमसागर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed