{"_id":"640f66dff42e717fb10a274a","slug":"pre-marriage-rituals-completed-now-refused-hardoi-news-c-12-1-121391-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शादी की रस्में पूरी होने के बाद वर पक्ष ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शादी की रस्में पूरी होने के बाद वर पक्ष ने किया इनकार
Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
शादी से पहले की रस्में हुईं पूरी, अब किया इन्कार
- कन्या के पिता ने पुलिस को दी तहरीर, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। शादी से पहले की सारी रस्में पूरी हो जाने के बाद वर पक्ष ने अब शादी करने से इन्कार कर दिया। मामले में कन्या के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी कृष्ण मोहन शुक्ला ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले पुत्री की शादी जनपद शाहजहांपुर शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी अंकित मिश्रा के साथ तय की थी। एक साल पहले पुत्री की दिखाई, गोद भराई की रस्में पूरी हो चुकी हैं। तय दहेज से 1.25 लाख रुपये भी वर के माता-पिता की दे चुके हैं। वर पक्ष की ओर से अब बहाने बनाकर शादी करने से इन्कार किया जा रहा है। आरोप है कि लड़के के पिता तय दहेज में रकम बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।