फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pradhan dies after being buried under rubble due to falling of kutcha wall

कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर प्रधान की मौत

Sat, 04 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pradhan dies after being buried under rubble due to falling of kutcha wall
फोटो-32-रामादेवी की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम रमापुर कुंवरपुर में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर ग्राम प्रधान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम रमापुर निवासी रामादेवी (30) रमापुर कुंवरपुर की ग्राम प्रधान थीं। शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे रामादेवी घर में ही नहा रही थी।
इसी दौरान नल के पास बनी कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में रामादेवी दब गई। चीख सुनकर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर रामा को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया। पाली में चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में रामादेवी को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्र सिद्धांत और पुष्कर हैं। पति शिवरतन कुशवाहा गांव में ही खेती करते हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामादेवी की मौत की जानकारी से गांव में शोक व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक रामादेवी ने पहली बार ही ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। उसने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रियासत अली को 17 वोटों से हराया था।

फोटो-33-कच्ची दीवार का मलबा। संवाद

फोटो-33-कच्ची दीवार का मलबा। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed