{"_id":"67a395d40081ebb2c60f06e5","slug":"pradhan-along-with-his-associates-beat-up-father-and-son-rifle-magazine-and-fire-pin-found-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126436-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रधान ने साथियों के साथ पिता-पुत्र को पीटा, राइफल की मैगजीन व फायर पिन मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रधान ने साथियों के साथ पिता-पुत्र को पीटा, राइफल की मैगजीन व फायर पिन मिली
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी मिली फायर पिन।
- फोटो : कोच कांता पाराशर के साथ हैंडबाल खिलाड़ी शुभम।
हरियावां। तरी गांव में हुए विवाद में प्रधान ने साथियों के साथ पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर एसपी के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रधान समेत छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तरी गांव निवासी मनीष सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह गांव के बाहर सड़क पर दौड़ लगाने जाते हैं। सोमवार शाम को भी वह दौड़ लगा रहे थे। उसके साथ गांव के प्रधान का भतीजा अक्षय भी दौड़ रहा था। दोनों का आपस में विवाद हो गया। वह लोग वापस घर आ गए। आरोप लगाया कि अक्षय से विवाद की जानकारी पर चाचा प्रधान हरिओम ने रात में लाइसेंसी राइफल के साथ भतीजे के साथ ही गांव के ही प्रिंसकुमार, शिवकांत, पंकज, गोलू के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। आरोप लगाया कि राइफल की बट से हमला कर दिया। बचाने आए पिता राजेश की भी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान राइफल की फायर पिन और मैगजीन टूट कर गिर गई।
बताया कि उसने प्रधान की राइफल की फायर पिन और मैगजीन वापस कर दी। थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर मनीष ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश चल रही है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि राजेश की तहरीर पर प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।