{"_id":"6a74c86aae88720b7a036bd2","slug":"power-supply-to-two-substations-was-disrupted-due-to-a-snapped-wire-and-a-fault-in-the-main-line-hardoi-news-c-213-1-hra1021-154415-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तार टूटने व मेन लाइन में खराबी से दो उपकेंद्रों की बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तार टूटने व मेन लाइन में खराबी से दो उपकेंद्रों की बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
हरदोई। बारिश ने एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया। तार टूटने के कारण आरटीओ उपकेंद्र पांच घंटा तक बंद रहा। वहीं मेन लाइन मेें ब्रेकडाउन होने से मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति पर असर पड़ा। पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान हुए।
बारिश व हेज हवा के कारण 33 केवीए लाइन का तार टूट गया। इससे आरटीओ उपकेंद्र की आपूर्ति सुुबह 11 बजे बाधित हो गई थी। बिजली कर्मियों ने तार को जोड़ दिया, मगर उसके बाद मेन लाइन में खराबी आ गई। जिसको दूर करने में बिजली कर्मियों को सही करने में पांच घंटा लग गए। पांच घंटा के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं 33 केवीए मन्नापुरवा उपकेंद्र के टाउन फीडर का शट डाउन होने से क्षेत्र की आपूर्ति सुबह नौ से12 बजे तक और दोपहर को दो से पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
33 केवीए आशा नगर उपकेंद्र की एलटीलाइन पर काम होने के कारण दोपहर एक बजे से तीन बजे तक क्षेत्र की आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र व सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली की सुबह से आवाजाही शुरू हुई, जो पूरे दिन जारी रहे। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
मेन लाइन में खराबी से डेढ़ घंटा बंद रहे दो उपकेंद्र
हरदोई। 132 केवीए मन्नापुरवा की मेन लाइन में खराबी आने से बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे सिटी विद्युत उपकेंद्र, काेयल बाग की आपूर्ति बना दी। जो डेढ़ घंटा बाद बहाल हो सकी। एक्सईएन ने बताया कि नानकगंज के पास मेन लाइन में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे बहाल करा दिया गया है।
-- --
विद्युत कर्मी के साथ अभद्रता की प्राथमिकी
हरपालपुर। पलिया विद्युत उपकेंद्र में तैनात टीजी टू राहुल गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 2 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे वह ड्यूटी पर थे। तभी पालिया गांव के आदर्श वह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उपकेंद्र में आकर फ्यूज जुड़वाने को लेकर उनसे अशोभनीय व अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट करने का प्रयास किया। जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।