फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power of railway's UTV machine failed, down track remained stalled for two and a quarter hours

Hardoi News: रेलवे की यूटीवी मशीन का पॉवर फेल, पौने दो घंटे ठप रहा डाउन ट्रैक

Fri, 20 Dec 2024 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 20 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Power of railway's UTV machine failed, down track remained stalled for two and a quarter hours
- संडीला रहीमाबाद ब्लॉक हट के पास आई तकनीकी दिक्कत
विज्ञापन

- दो पैसेंजर ट्रेनें सहित मालगाड़ियां हुईं प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रेल लाइन बिछाने और बदलने के लिए प्रयुक्त यूटिलिटी ट्रैक व्हीकल (यूटीवी) मशीन का पॉवर फेल होने से डाउन ट्रैक करीब पौने दो घंटे तक प्रभावित रहा। संडीला से रहीमाबाद के बीच ब्लॅाक हट के पास यूटीवी बंद हो गई।
इस दौरान संडीला स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को मुख्य लाइन से हटाकर लूप लाइन पर खड़ा किया गया। तकरीबन पौने दो घंटे तक ट्रैक पर दो सवारी ट्रेनें व मालगाड़ी खड़ी रहीं।
विज्ञापन

संडीला से रहीमाबाद के बीच ब्लॉक लेकर रेल पटरियों को बदलने का काम कराया जा रहा है। संडीला रहीमाबाद ब्लॉक हट के पास दोपहर 2:10 बजे यूटीवी मशीन का पॉवर फेल हो गया। पॉवर फेल की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने ट्रैक सुचारू करने की कवायद शुरू कर दी गई। रेल अधिकारियों के निर्देश पर संडीला में खड़ी मालगाड़ी के इंजन से यूटीवी मशीन हटाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 2:45 बजे मालगाड़ी का इंजन यूूटीवी मशीन के पास पहुंचा। इंजन आते ही इसे जोड़ने और ट्रैक क्लियर किया जाने लगा। मशक्कत के बाद दोपहर करीब 3:30 मिनट पर यूटीवी मशीन को मुख्य ट्रैक से हटाकर लूप लाइन पर लाकर खड़ा किया गया। दोपहर करीब 3 बजकर 58 मिनट पर ट्रैक सुचारू हो सका और एक के बाद एक ट्रेनों को संचालन किया गया।

डाउन रूट प्रभावित होने से संडीला रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी, उमरताली में 22454 राजरानी एक्सप्रेस, दलेल नगर में 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस समेत एक अन्य मालगाड़ी खड़ी रही। करीब पौने दो घंटे तक ट्रैक बाधित होने से रेल यात्रियों को काफी असविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed