{"_id":"63e3afcb29cb0806fb05c89e","slug":"power-house-started-many-areas-could-not-be-connected-hardoi-news-c-12-1-70714-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पावर हाउस हो चुका शुरू मगर नहीं जुड़ सके कई क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पावर हाउस हो चुका शुरू मगर नहीं जुड़ सके कई क्षेत्र
Wed, 08 Feb 2023 07:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
पॉवर हाउस शुरू, नहीं जुड़ सके कई क्षेत्र
- कई उपकेंद्र अभी भी गैर जिले से जुड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। दारापुर बीकापुर में 220 केवीए पॉवर हाउस का संचालन शुरू हो चुका है। 248 करोड़ की लागत से बने इस केंद्र से कई उपकेंद्रों को अभी तक जोड़ा नहीं गया है।
विधायक आशीष सिंह आशू के प्रस्ताव पर बने इस पावर हाउस को दारापुर बीकापुर के बीच करीब 22 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। अवर अभियंता ऋषि मालवीय ने बताया कि उपकेंद्र से संडीला, बघौली के अलावा मल्लावां रेलवे स्टेशन के उपकेंद्र को आपूर्ति की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र के मल्लावां, गोसवा, माधौगंज, कुरसठ, बिलग्राम, रुईया के अलावा आसपास के उपकेंद्रों को इससे विद्युत आपूर्ति दी जानी है। इन उपकेंद्रों के लिए प्वाइंट भी बना दिए गए हैं, लेकिन मल्लावां, गोसवा, माधौगंज, कुरसठ, बिलग्राम, रुईया, उपकेंद्रों को जिम्मेदार अभी तक नहीं जोड़ सके हैं। ऐसे में करीब दो लाख उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से इन उपकेंद्रों को बांगरमऊ से आने वाली 33 केवीए लाइन से आपूर्ति दी जा रही है।
बांगरमऊ से मल्लावां की दूरी 17 किलोमीटर होने की वजह से लाइन में अक्सर फाल्ट हो जाते हैं। इस वजह से विद्युत आपूर्ति कई दिनों तक ठप रहती है। एक ओर जहां उपभोक्ताओं को समस्या होती है, वहीं दूरी अधिक होने से कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में भी समस्या होती है। मल्लावां, गोसवा, माधौगंज, रुईया, बिलग्राम, कुरसठ से लाइन बनने व चालू होने से उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग, लो वोल्टेज से भी उपभोक्ताओं को समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
अवर अभियंता मल्लावां एहतशाम अहमद ने बताया कि बीकापुर से अभी लाइन नहीं बन पाई है। लाइन के बनाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही अनुमति मिलते ही काम शुरू कर लाइन जोड़ी जाएगी।