फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power failure in hospital for 12 hours, patients worried

Hardoi News: 12 घंटे अस्पताल में गुल रही बिजली, परेशान रहे मरीज

Wed, 03 May 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Power failure in hospital for 12 hours, patients worried
हरदोई। सोमवार की रात करीब 11 तेज बरसात होने के कारण जिला अस्पताल में बने फीडर में अचानक तकनीकी फाल्ट आ गई। पूरे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इससे मरीजों को रातभर बिना बिजली के रहना पड़ा। हालांकि दावा है कि आवश्यकता पड़ने पर जनरेटर चलाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बिजली 24 घंटे रहने की व्यवस्था है। यहां पर अलग से फीडर बनाया गया है। सोमवार की देर रात में तेज बरसात के दौरान अचानक फीडर के पास से अस्पताल को सप्लाई करने वाली बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। इससे अस्पताल की सप्लाई भी बंद हो गई। मरीजों को वार्डों में मोबाइल की रोशनी व टार्च की रोशनी का सहारा लेना पड़ा। इस तरह से मरीजों ने पूरी रात जागकर गुजारी। सुबह ओपीडी में दूर-दूर से मरीज एक्स-रे व अन्य जांचों के लिए आए तो बिजली न होने के कारण उन्हें भी घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ा। मंगलवार की दोपहर के बाद बिजली आूपर्ति हो सकी। जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. जेके वर्मा का कहना है ओपीडी व अन्य समय में जनरेटर चलाया गया।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की जुबानी उनकी परेशानी
जिला अस्पताल में एक्सरे की जांच कराने आए फिर पिरकापुर निवासी राजेश ने बताया कि लाइट न होने का हवाला देकर कर्मचारियों ने एक्सरे करने से मना किया। उन्हें डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। लेकिन बिजली व्यवस्था सही नहीं हो सकी। इस कारण वह मायूस होकर वापस चले गए। वहीं वार्ड में मौजूद हीरालाल ने बताया कि रात में अचानक बिजली चले जाने के कारण उन्हें अपने मरीज के पास मोबाइल की रोशनी से रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed