फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power cut for seven to eight hours, consumers warned of protest

Hardoi News: सात से आठ घंटे कट रही बिजली, उपभोक्ताओं ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

Tue, 22 Aug 2023 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Power cut for seven to eight hours, consumers warned of protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरावन/बेनीगंज । ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि में बिजली नहीं मिल पा रही है। भरावन क्षेत्र में जहां सात घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। वहीं कोथावां क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। मगर जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द समस्या का हल न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के ग्रामीण नीशू द्विवेदी,राहुल सिंह,शिवांशु सिंह,पप्पू गुप्ता,देवेंद्र पांडेय, प्रदुम सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से दिन में तीन घंटा व रात्रि में चार घंटा ही बिजली मिल रही है। बिजली कटौती के कारण गर्मी में लोगों की रातों में नींद उड़ी हुई है। बिजली न आने के कारण सरकारी व निजी नलकूप ट्यूबवेल भी बंद रहते है, जिससे सिंचाई में समस्या हो रही है। समस्या से अवर अभियंता को अवगत कराया गया, मगर कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो अतरौली चौराहा पर प्रदर्शन करते हुए जखवा अतरौली उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। अवर अभियंता प्रांजल श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों ऊपर से विद्युत कटौती चल रही है, जिसके शेड्यूल बिगड़ गया है। जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनीगंज। मलेहरा उपकेंद्र से छह हजार विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। मलेहरा फीडर ओवरलोड के कारण कई घंटे विद्युत कटौती हो रही है। इससे लोगों को 18 घंटे के स्थान पर आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कोथावा कस्बा निवासी गौरव गुप्ता ने बताया कि बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। हुलासपुर गांव निवासी अनिल पाल ने बताया कि महज आठ घंटे बिजली मिल रही है।

गोविन्दपुर निवासी गणेश मिश्रा ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगवा गांव निवासी अनुज ने बताया कि उमस भरी गर्मी से काफी परेशानी हो रही है। अवर अभियंता ओमप्रकाश ने बताया कि मलेहरा फीडर पर रोस्टिंग के कारण समस्या है। जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed