{"_id":"451ff31d8aa99db24bfd662bb1a86f5f","slug":"power-cut-14-bsnl-tower-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के 14 मोबाइल टावरों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के 14 मोबाइल टावरों की बिजली काटी
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया बिजली का बिल न जमा करने पर बिजली विभाग ने शहर और आसपास के क्षेत्र में बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) के 14 मोबाइल टावरों की बिजली काट दी। जानकारी मिली है कि बीएसएनएल पर सात लाख रुपया बिल बकाया है। बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई करते हुए एक निश्चित अवधि में बकाया बिल जमा न करने पर आगे की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बीएसएनएल ने उपभोेक्ताओं को बेहतर मोबाइल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरे जिले में टावरों का जाल बिछा रखा है। लेकिन इन टावरों में इस्तेमाल होने वाले बिजली का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अब बिजली विभाग ने बीएसएनएल के टावरों से बकाया अदा न होने पर कार्रवाई शुरू कर दी।
शनिवार को उपखंड अधिकारी सत्येंद्र पांडेय के निर्देशन में अवर अभियंताओं की टीम ने शहर व आसपास क्षेत्र के 14 टावरों की बिजली काट दी। उपखंड अधिकारी ने बताया कि इन मोबाइल टावरों पर सात लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। इसके चलते बत्ती काटने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कनेक्शन काटने के बाद अब एक निश्चित अवधि में बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर बकाया तब भी जमा नहीं किया गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।