फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   postphoned marriage for duty

फ़र्ज़ के आगे निजी जिंदगी को नहीं दी तरजीह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
postphoned marriage for duty
कोरोना योद्धा : फर्ज के आगे नहीं दी निजी जिंदगी को तरजीह - संडीला में तैनात सफाई निरीक्षक ने टाली शादी - होने वाली पत्नी भी श्रावस्ती में कर रही ड्यूटी अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। कोरोनो के कारण उपजे संकट में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने फर्ज निभाने के लिए निजी जिंदगी के बड़े फैसले टाल दिए। ऐसे ही कोरोना योद्धाओं की बदौलत भारत इस महामारी से निपटने में लगातार कामयाब हो रहा है। ऐसे ही एक योद्धा हैं सौरभ शुक्ला। मूल रूप से बहराइच जनपद के रायपुरराजा जेल रोड निवासी सौरभ शुक्ला संडीला नगर पालिका में सफाई निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी परिजनों ने तय की थी और इसके लिए २५ अप्रैल तारीख नियत थी। इसी दौरान कोरोना संकट सामने आया तो सौरभ ने शादी स्थगित करने का फैसला किया। सौरभ बताते हैं कि इस फैसले में उनकी होने वाली पत्नी निमिषा की भी सहमति है। दरअसल निमिषा भी श्रावस्ती जनपद के इकौना में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। निमिषा भी कोरोना संकटकाल में ड्यूटी कर रहीं हैं और ऐसे में दोनों ही कोरोना योद्धाओं ने शादी स्थगित करने का फैसला किया। दोनों के परिजन भी इस फैसले से इसलिए संतुष्ट हैं क्योंकि दोनों ने अपने फर्ज के आगे निजी जिंदगी को तरजीह नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed