फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Post mortem was done by getting the dead body of the innocent out of the grave

Hardoi News: मासूम का शव कब्र से बाहर निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम

Sun, 15 Jan 2023 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Post mortem was done by getting the dead body of the innocent out of the grave
हरदोई। दो माह पहले अपनी मां के साथ दिल्ली से घर आते समय दो माह के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में रविवार को दिल्ली पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दिल्ली पुलिस ने स्थआनीय पुलिस के साथ बच्चे की क्रब को खोदवा कर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया है और डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के भेलपुर मजरा भैंसरी निवासी रिंकू दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। बताया गया कि वह दिल्ली में किराये के मकान में रहता था। वहीं की एक युवती से उसकी मुलाकात हुई, फिर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका मामला दिल्ली में युवती पक्ष के लोगों ने दर्ज कराया है। लगभग दो माह पहले रिंकू की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का नाम दोनों ने रौनक रखा। करीब दो माह बाद रौनक की हालत बिगड़ गई।
दिल्ली में दवा से कोई फायदा न होने पर वह लोग बच्चे को लेकर हरदोई आ रहे थे। रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इस पर रिंकू ने अपने ननिहाल कोतवाली देहात के मुरलीगंज में जानकारी दी और वहीं पर रौनक को दफन करा दिया।

कोतवाली देहात प्रभारी गंगेश शुक्ला ने बताया कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रविवार को दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गांव और कब्र व आसपास जांच की। रिंकू के बताए अनुसार आशा गांव जाने वाली सड़क किनारे से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्थानीय पुलिस और दिल्ली पुलिस ने बच्चे के शव को क्रब से निकलवाया।
कब्र से बच्चे का कंकाल मिला है। इसकी वास्तविकता की जांच के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए कंकाल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed