फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Portable X-ray machine is not working in high temperature

Hardoi News: ज्यादा तापमान में काम नहीं कर रही एक्सरे की पोर्टेबल मशीन

Fri, 20 Jun 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 20 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Portable X-ray machine is not working in high temperature
मरीज का एक्स-रे करता टेक्नी​शियन सुमित मिश्रा
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में लगी डिजिटल मशीन पिछले दो माह से खराब है। चेस्ट रोगियों को राहत देने के लिए मैनुअल मशीन से एक्सरे किया जाता है। हर रोज औसतन 75 मरीजों को एक्सरे लिखा जाता है, लेकिन इससे पहले ही मशीन दम तोड़ जाती है। जानकार बताते हैं कि मशीन के सुचारू रूप से चलने के लिए 20-22 डिग्री सेल्सियस तापमान होना चाहिए, लेकिन एसी खराब होने के कारण यहां का तापमान शुक्रवार को 35 डिग्री सेल्सियस था। नतीजा यह हुआ कि बीच बीच में मशीन बंद कर काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में अभी भी कई मशीनें पुरानी हैं। इसके कारण आए दिन काेई न कोई खामी आती है। एक्सरे विभाग में पोर्टेबल मशीन से मैनुअल एक्सरे किए जा रहे हैं। इसमें चेस्ट रोगियों के ही एक्सरे यहां किए जाते हैं, बाकी एक्सरे डिजिटल एक्सरे कक्ष में रखी पोर्टेबल मशीन से होते हैं। पोर्टेबल मशीन से 70 से 75 एक्सरे ही हर रोज हो पाते हैं। इसमें समय भी ज्यादा लगता है और मशीन भी दगा दे जाती है। इसकी बड़ी वजह आवश्यक तापमान मेनटेन न हो पाना है।
विज्ञापन


वर्जन
जल्द सही होगी मशीन
एक्सरे कक्ष को नए सिरे से बनाने का प्रस्ताव बना हुआ है। कक्ष के अलावा अन्य जांच कक्षों को भी बेहतर बनाया जाएगा। जल्द ही डिजिटल मशीन भी सही कराकर मरीजों को सहूलियत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई
प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed