फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Poor electricity: Patients' operations stuck, have to wait for reports

बदहाल बिजली : मरीजों के अटके ऑपरेशन, रिपोर्ट का करना पड़ रहा इंतजार

Thu, 26 Jun 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Poor electricity: Patients' operations stuck, have to wait for reports
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में बिजली व्यवस्था की हालात काफी दयनीय है। सालों पुरानी जर्जर लाइनों के सहारे चल रहे अस्पताल में दिन भर बिजली की आवाजाही रहती है। इस कारण कई मरीजों के ऑपरेशन तक नहीं हो पा रहे हैं। तमाम मरीजों की जांच भी न होने से मरीजों को रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। मरीज से लेकर उनके तीमारदार सभी परेशान हो रहे हैं। इसके बाद भी बिजली की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को करीब 2000 किलोवाट की क्षमता की आवश्यकता है, लेकिन आपूर्ति सिर्फ 1000 किलोवाट तक मिल रही है। पूरे अस्पताल में ओवरलोडिंग के कारण विद्युत उपकरण फुंक रहे हैं और बिजली गुल हो रही है। दिन भर में कई बार बिजली की आवाजाही लगी रहती है। गर्मी से मरीज और तीमारदारों का बुरा हाल रहता है। बिजली न होने से मरीजों का उपचार तक नहीं हो पा रहा है। बिजली न होने से कई मरीजों के ऑपरेशन तक नहीं हो सके।
विज्ञापन




केस-1- शाहाबाद निवासी मुन्नी देवी का कूल्हे का ऑपरेशन होना है। सभी जांचों को कराने के बाद वह बुधवार को ऑपरेशन कराने के लिए गईं तो करीब दो घंटे तक लिफ्ट के पास बिजली न होने की वजह से रुकना पड़ा। 12 बजे के करीब आपूर्ति आई तो उन्हें ओटी तक लेकर जाया गया, लेकिन कुछ ही समय में फिर से बिजली चली गई। ऐसे में काफी समय हो गया और चिकित्सक को एक दिन बाद की तारीख देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-2- सुरसा ब्लॉक के भगवानपुरवा निवासी लक्ष्मण का भी कमर का ऑपरेशन होना है। उन्हें भी ऑपरेशन के लिए समय दिया गया, लेकिन बिजली न होने की वजह से उन्हें भी बैरंग होना पड़ा। बताया कि बिजली न आने से वह पूरे दिन इंतजार करते रहे। बिजली की आवाजाही लगी होने से चिकित्सक ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया। अब शुक्रवार को ऑपरेशन की तारीख दी गई है।



जांच रिपोर्ट भी अटकीं
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब की बिजली आपूर्ति भी लगातार बाधित होती रहती है। हालांकि, अब सेंट्रल लैब में इन्वर्टर लगाए जा चुके हैं, लेकिन पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रहने से इन्वर्टर भी सही ढंग से चार्ज नहीं हो पा रहे। इस कारण से रक्त नमूनों की जांच नहीं हो पा रही है। बीते दो दिन में करीब 185 जांच लंबित हैं। हालांकि, जांचों को लगाया जा रहा है, लेकिन मरीजों को रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।




मेडिकल कॉलेज के अंदर की बिजली लाइन काफी पुरानी हो गई है। उन्हीं लाइनों पर लोड पड़ रहा है। इस कारण फॉल्ट हो रहा है और बिजली बार बार आ-जा रही है। बिजली विभाग की ओर से आपूर्ति सुचारू रखने का पूरा प्रयास हो रहा है, लेकिन अस्पताल को जर्जर लाइनों को भी बदलवाना होगा। -सूर्य कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय






-मेडिकल कॉलेज में दोगुना लोड है, इसके लिए ही उपकेंद्र बनवाने के लिए प्रस्ताव किया गया है, बिजली विभाग को लगातार संपर्क कर समस्या का समाधान करने के लिए कहा जा रहा है। बिजली विभाग को ही उपकेंद्र बनाकर लोड बढ़ाना होगा तभी समस्या का समाधान हो सकेगा। -डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed